खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया । नगर संवाददाता सदर प्रखंडके भदास दक्षिणी पंचायत के पंचमुखी चौक पर बुधवार की देर रात एक घर में लगी आग से घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि अशोक कुमार सिंह अपने घर में सोए हुए थे। इसी दौरान किसी तरह से आग लग गई और जबतक वे लोग संभलते आग की लपटें पूरी तेज हो गई थी। जिसके काण घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गया।इसमें मुख्य रूप से आधा दर्जन बकरी की झुलसने से मौत हो गई। वहीं घर में रखे डी फ्रीजर, दो ई रिक्सा व अन्य खाने पीने के सामान, आनाज आदि जलकर राख हो गया। आग की लपट तेज होने के बाद काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण पहुंचे और अग्निशमन की सूचना दी।अग्निशमन की टीम पहुंचकर आग पर काबू पाया। इधर पंचायत के मुखिया पूजा कुमारी, मुखिया प्रति प्रतिनिधि संजीव कुमार भी पहुंचकर अग्निपीड़ितों से मिले और घट...