रामगढ़, दिसम्बर 16 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित चिकोर गांव से मंगलवार को 70 जायरीन अजमेर शरीफ की जियारत के लिए रवाना हुए। जायरीनों के रवाना होने पर गांव में धार्मिक माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और जायरीनों को सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। अजमेर शरीफ जाने वाले जायरीनों में जिलानी अंसारी, जमाल अंसारी, मिन्हाज आलम, बाबर अंसारी, शहादत अंसारी, जब्बार अंसारी, अमीन राय, मुर्तुजा राय, शहनाज बेगम, हसीना खातून, बदरू निशा, चांदनी परवीन, ताहिर अंसारी, आशिक अंसारी, मंजिदा खातून आदि शामिल हैं। जायरीनों ने बताया कि वे ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर चादरपोशी कर देश में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ करेंगे। रवाना होने से पूर्व सामूहिक दुआ कराई गई, जिसमें सभी की सलामती और कुशल यात्रा की कामना की गई।...