भदानीनगर में हादसे के बाद उठा ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल
रामगढ़, जून 6 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर मार्केट में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे, जिसमें एक कोयला लदे ट्रक की चपेट में आकर तीन लोग घायल हुए थे, के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों की चिंताएं स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान के समीप यह दुर्घटना हुई, वहां स्थित बाचल होटल के आसपास प्रतिदिन शाम के समय भारी भीड़ जुटती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार होटल सड़क के बिल्कुल किनारे स्थित है। यहां सुबह और विशेष रूप से शाम के समय बड़ी संख्या में लोग चाय-नाश्ता करने और पार्सल लेने पहुंचते हैं। इस दौरान लोग दोपहिया व चारपहिया वाहन सड़क किनारे जैसे-तैसे खड़े कर देते हैं। इससे सड़क का दोनों किनारा घिर जाता है और अन्य वाहनों के आवागमन में परेशानी होती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.