रामगढ़, अप्रैल 2 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित भुरकुंडा साइडिंग के समीप जमीन की नापी पर रेलवे के रोक लगाने से बवाल हुआ। घटना गुरुवार की है। भदानीनगर मतकमा गांव के ग्रामीण यहां साइडिंग के समीप जमीन की नापी करवा रहे थे, तभी रेलवे के अधिकारी आ धमके और नापी पर रोक लगा दी। इससे ग्रामीण भड़क गए और दोनों पक्षों में नोक-झोक शुरू हो गई। ग्रामीण महावीर यादव, शिवनारायण यादव, गुरुदयाल यादव, विशाल यादव आदि का कहना था कि जहां साइडिंग संचालित हो रहा है, वहां उनके पूर्वजों की 1 एकड़ 42 डिसमिल जमीन है, जिसकी बकायदा रशीद भी कटती है। चूंकि वे भ्रम में थे कि जमीन रेलवे की है, इसलिए उन्होंने पहले आवाज नहीं उठाई। लेकिन जब उन्हें मालूम पड़ा कि जमीन उनकी है और उस पर कब्जे का प्रयास चल रहा है तो उन्होंने नापी कराने का निर्णय लिया, जिस पर एक साजिश के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.