रामगढ़, मई 11 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित निम्मी घाटी में गिरने से दो बाइक सवार घायल हो गए। घटना सोमवार की है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक घाटी में बाइक अनियंत्रित हो गई थी। इसके बाद दोनों युवक भदानीनगर चिट्टो निवासी किशुन गंझू और संदीप गंझू बाइक समेत सड़क पर गिर कर घायल हो गए। इस दुर्घटना में दोनों युवकों के पैर में चोट आई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों घायलों को उठा कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...