रामगढ़, अप्रैल 12 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर चोरधरा पंचायत के तुरी टोला स्थित एक बंद घर में शनिवार को आग लग गई। इस घटना में नगद राशि के साथ कई घरेलू सामान जल कर खाक हो गए। पीड़ित सन्नी कुमार ने बताया कि घर में ताला लगा कर वो निजी कार्य से कुज्जू गया हुआ था, इसी दौरान आगजनी की घटना हुई। पीड़ित के अनुसार घर में नगद 40 हजार रुपए थे, जिसके साथ कई घरेलू सामान व कागजात जलकर खाक हो गए। उसने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई। इधर घर से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने एडवेस्टेस की छत हटा कर पानी की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...