भदानीनगर: हादसे के तीन दिन बाद भी सड़क पर खड़ा है ट्रक
रामगढ़, जून 8 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़-पतरातू फोरलेन स्थित भदानीनगर मार्केट में 6 जून की रात हुए सड़क हादसे के तीन दिन बीत जाने के बाद भी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और उसके नीचे दबी बाइक को नहीं हटाया गया है। अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इस बाजार क्षेत्र में ट्रक के सड़क किनारे खड़े रहने से एक और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भदानीनगर मार्केट पहुंचते-पहुंचते फोरलेन सड़क टू लेन में तब्दील हो जाती है। ऐसे में सड़क की चौड़ाई पहले ही कम हो जाती है, वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के खड़े रहने से रास्ता और संकरा हो गया है। यह मार्ग रामगढ़ और पतरातू को जोड़ने वाला प्रमुख सड़क मार्ग है, जहां दिनभर भारी मालवाहक वाहनों, यात्री वाहनों और निजी गाड़ियों का आवागमन होता है। फोरलेन से टू लेन में प्रवेश करने वाले वाहनों की रफ्तार भी अपेक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.