भदानीनगर: घर में पेड़ गिरने से महिला घायल
रामगढ़, मई 14 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर महुआ टोला ईदगाह के समीप स्थित घर में सिमर का पेड़ गिरने से दिवंगत शकूर मियां की पत्नी कलीम निशा उर्फ कोयली घायल हो गई। घटना बुधवार रात्रि तकरीबन 9 बजे की है। घर में कलीम निशा अकेली थी, तभी तेज आंधी-तूफान के कारण उनके एडवेस्टेस की छत वाले घर पर विशाल सिमर का पेड़ गिर गया। इस दुर्घटना में कलीम निशा के सिर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट आई है। वहीं छत के साथ पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादासे के बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां स्थानीय मुखिया आनंद दुबे ने इलाज सहित उनके रहने की व्यवस्था पर सहयोग करने की बात कही है। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ गिरे, बिजली व्यवस्था घंटों ठप यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश में 12 घंटे ठप रही बिजली, कहीं पेड़ गि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.