हापुड़, जून 16 -- हापुड़ संवाददाता। हाफिजपुर थाना क्षेत्र में चितौली रोड पर उबारपुर के जंगल में मिले युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतका की पहचान बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भदस्याना निवासी शिवानी के रूप में हुई है। मृतका घर से बैंक जाने की बात कहकर गई थी, उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस प्रेम प्रसंग आदि बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- हापुड़ के जंगल में मिली युवती की लाश, अपहरण के बाद हत्या की आशंकाशव मिलने की जानकारी हाफिजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को उबारपुर के जंगल में कुछ लोगों ने एक युवती का शव पड़ा देखा था। शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई थी। मौके पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।...