आरा, मई 8 -- -जगत जननी अंबा प्राण प्रतिष्ठात्मक शतचंडी महायज्ञ आयोजित कोईलवर, एक संवाददाता। प्रखंड के भदवर बैजनाथ टोला और इच्छा भगत के टोला में जगत जननी अंबा प्राण प्रतिष्ठात्मक शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। मौके पर जलभरी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष व महिला भक्तों ने सोन नदी से जल भरकर मंदिर परिसर तक की यात्रा पूरी की। अयोध्या से आए स्वामी राघव प्रपन्नाचार्य ने बताया कि सर्वमंगल कामना हेतु वैदिक विद्वानों की देखरेख में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। आयोजकों ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर में माता रानी की प्राण प्रतिष्ठा के क्रम में आहूत इस यज्ञ में शनिवार को जलाधिवास, रविवार को पंचाग पूजन, मंडप पूजन, अग्नि मंथन, सोमवार को मण्डप पूजन व अन्नाधिवास, मंगलवार को मण्डप पूजन व पुष्पाधिवास, बुधवार को घृतमधिवास, नगर भ्रमण, ...