प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 15 -- बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। लरु गांव में दो फरवरी से चल रहे जनसत्ता कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेल गया। भदरी एकादश ने फतेहशाहपुर एकादश को हराकर कप अपने नाम कर लिया। बाबागंज के लरु गांव में रविवार को फाइनल मैच में भदरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 144 रन बनाए। जवाब में मैदान में उतरी फतेहशाहपुर एकादश टीम 6 ओवर में 42 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। प्रधान मुलायम सिंह यादव ने कमेटी की ओर से विजेता को 31 और उपविजेता टीम को 16 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। मैच देखने पहुंचे एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, पूर्व प्रमुख पंकज सिंह, रामसुख गौतम, दिनेश कुमार मिश्र, सत्येन्द्र सिंह, बब...