बरेली, अक्टूबर 8 -- क्योलड़िया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ''सेवा संकल्प अभियान'' के तहत बुधवार को विकासखंड भदपुरा परिसर में चल रहे पांच दिवसीय मेले के तीसरे दिन भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल विकास परियोजना की तरफ से गर्भवती महिलाओं के लिए ''गोद भराई'' की रस्म पूरी की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार के संरक्षण में यह उत्सव संपन्न हुआ। उन्होंने उपस्थित गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के महत्व को समझाते हुए फल वितरित किए। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।इस यह भी पढ़ें- Katihar News: पोषण माह अभियान के तहत पोषण मेले का आयोजन, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई अवसर पर खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र शाक्...