गुड़गांव, मई 29 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। हरियाणा रोडवेज राज्य साझा मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुग्राम डिपो में धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कर्मचारियों के देय भत्तों का समय पर भुगतान न किए जाने के विरोध में किया गया। प्रदर्शन के बाद आंदोलनकारी कर्मचारियों ने डिपो की महाप्रबंधक गायत्री अहलावत को सूबे के परिवहन मंत्री अनिल विज के नाम एक लिखित ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी वित्तीय समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो चक्का जाम और उग्र आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। धरना प्रदर्शन में मौजूद कर्मचारियों को संबोधित करते हुए रोडवेज वर्कर्स यूनियन (इंटक) के राज्य उप प्रधान और साझा मोर्चा के सदस्य संदीप दलाल ने स्थानीय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चाल...