जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर। लोको पायलट ने विभिन्न तरह के भत्ते बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर शुक्रवार को टाटानगर रेलवे कीताडीह रोड स्थित गार्ड-क्रू लॉबी पर प्रदर्शन कर धरना दिया। बताया जाता है कि ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की केंद्रीय कमेटी दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना दे रही है। इसके समर्थन में टाटानगर-आदित्यपुर समेत चक्रधरपुर मंडल के सभी स्टेशनों की क्रू लॉबी पर लोको पायलट के समूह ने प्रदर्शन किया। लोको पायलट के अनुसार, केएमए व महंगाई भत्ता बढ़ाने के साथ वेतनमान की अधिकतम सीमा को खत्म कर आयकर से छूट मिलनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...