भत्ता नहीं मिलने की विरोध में 30 जून को काला बिल्ला लगाकर करेंगे विरोध
जमशेदपुर, जून 23 -- जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, डिमना में प्रतिनियुक्त गृह रक्षकों ने मार्च, अप्रैल और मई 2026 के लंबित भत्ते के भुगतान की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया है। इस संबंध में गृह रक्षकों ने अस्पताल अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि तीन माह से भत्ता नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग से आवंटन राशि जारी नहीं होने के कारण भत्ते का भुगतान लंबित है। इससे गृह रक्षकों के समक्ष परिवार के भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। भुगतान में हो रही देरी के विरोध में सभी प्रतिनियुक्त गृह रक्षक 30 जून को ड्यूटी के दौरान काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि शीघ्र भुगतान नहीं होने पर आंदोलन और हड़ताल जैसे कदम उठाए जा सकते हैं। इसकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.