भतौड़िया में मुख्य सड़क पर 10 वर्षों से जलजमाव की समस्या
भागलपुर, जून 22 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भतौड़िया पंचायत के वार्ड पांच के गंगाप्रसाद पंचकठिया गांव में पिछले 10 वर्षों से मुख्य सड़क पर भीषण जलजमाव होने से लोग परेशान हैं। नाले से पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर स्थायी रूप से पानी जमा रहता है। इसमें भारी संख्या में जलकुंभी फैल गई है। जिसके कारण पूरी सड़क में भीषण कीचड़ और बदबू से आमलोगों का जीना मुश्किल हो गया है। खासकर स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे को अपने विद्यालय जाने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व इसी जलजमाव वाले क्षेत्र में एक यात्री से भरा टोटो पलट जाने से एक बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। उस वक्त भी काफी हंगामा हुआ था। लेकिन सिर्फ नेताओं के आश्वासन मिलने से कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.