वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 7 -- बिजनौर के कोतवाली क्षेत्र में नूरपुर रोड सोतियों के बाग निवासी 82 वर्षीय अनिल कुमार सोती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उनका शव बाग के अंदर स्थित उनके आवास में पड़ा मिला। घटना से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू की। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मौत कारण आने के बाद हत्या की पुष्टि हो गई, इससे पहले रिश्तेदारों और नौकर ने भी हत्या की आशंका जताई थी। मामले में एएसपी सिटी डा. कृष्णगोपाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। करोड़ों की संपत्ति के मालिक 82 वर्षीय अनिल सोती ने नूरपुर रोड स्थित कृष्णा कॉलेज के पास बाग में अपना आवास बना रखा है। अनिल सोती अविवाहित थे और अपने आवास में अकेले रहते थे। यह बाग सोतियों वाले बाग के नाम से मशहूर है।नौकर ने देखा तख्त के ...