लखनऊ, फरवरी 11 -- शादी की खरीदारी करने भतीजे के साथ स्कूटी से जा युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि भतीजे घायल हो गया। हादसा बुधवार को अमौसी-नादरगंज तिराहे के पास हुआ। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। भतीजे की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने भर्ती कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्नाव के इब्राहिमपुर निवासी किरन(21) की शादी 24 फरवरी को थी। उसका तिलक 17 फरवरी को था। किरन बुधवार को सरोजनीनगर के चिल्लावां निवासी भतीजे राम सागर(19)के साथ खरीदारी करने स्कूटी से जा रही थी। वह लोग जैसे ही नादरगंज तिराहे के पास पहुंचे कि पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि दोनों स्कूटी स...