बुलंदशहर, मई 29 -- मेरठ के सौरभ-मुस्कान कांड के बाद पति-पत्नी के रिश्तों में नीले ड्रम का खौफ किस कदर हावी है, इसका एक और जीता-जागता उदाहरण बुलंदशहर में सामने आया है। खीरी के निघासन के बाद अब बुलंदशहर में भी नीले ड्रम की धमकी से भयभीत पति ने पत्नी और बच्चों को उसके प्रेमी को सौंप दिया। पति खुद पत्नी को लेकर थाने पहुंचा और बाकायदा दोनों के सिर पर हाथ रख कर साथ रहने का आशीर्वाद दिया। पुलिस को अपना सहमति पत्र भी थमा दिया। बाद में उसने कुबूल किया कि नीले ड्रम में जमा देने की धमकी के बाद उसे ऐसा फैसला करना पड़ा। पत्नी का प्रेमी रिश्ते में उसका भतीजा लगता है। थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्चों की मां पड़ोस में रहने वाले पति के भतीजे के प्यार में पड़ गई। बीते दिनों पति ने भतीजे प्रेमी और उसकी चाची को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इस पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.