बगहा, फरवरी 3 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकबरनगर निवासी मसूद अख्तर ने अपने बड़े भाई इकबाल अख्तर, उनकी पत्नी सिमी तबस्सुम के विरूद्ध मारपीट करने के मामले में मुफस्सिल थाना में एफअईआर दर्ज करायी है। एफआईआर में आरोप लगाया है कि उनका पुत्र याहिया मसूद अपने घर के हाल में खेल रहा था। उसी दौरान इकबाल अख्तर व सिमी तबस्सुम उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट का कारण पूछने पर दोनों उनके साथ भी गाली गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर दाब से सिर पर मार कर जख्मी कर दिया। उन्हें बचाने उनकी बहन मोसिना अख्तर आई तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट किया। उनके गले से 80 हजार रुपये मूल्य का सोने का चेन निकाल लिया। शोर गुल होने पर आसपास के लोग आकर उनलोगों को बचाएं और उन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिं...