गुना, अगस्त 9 -- गुना जिले के राघौगढ़ क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शादीशुदा महिला को लेकर भागे युवक की कथित करतूत की सजा उसके चाचा को भुगतनी पड़ी। महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने करीब सवा महीने पहले युवक के चाचा को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में जुलूस निकाला। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया। आरोप है कि करीब एक महीने बाद यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वीडियो सामने आने के बाद सदमे में आए पीड़ित की मौत हो गई। मृतक की पहचान आरोन थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव निवासी अजोड़ सिंह बंजारा (45) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, करीब सवा महीने पहले अमरपुरा गांव का एक युवक जंजाली चौकी क्षेत्र के होरिबे गांव की रहने वाली शादीशुदा महिला को लेकर चला गया था। इ...