संतकबीरनगर, मार्च 7 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के एक गांव में चाची के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने भतीजे समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी जेठानी का पुत्र प्रदुम निषाद आए दिन उसके साथ अश्लील हरकत करता था। आरोप है कि वह रात में उसके सोने के बाद कपड़े हटाने की कोशिश करता था और मना करने के बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आता था। पीड़िता के अनुसार तीन मार्च की रात करीब दो बजे आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की। किसी तरह हाथ छुड़ाकर वह वहां से भाग गया। घटना की जानकारी जब पीड़िता ने अपनी जेठानी मती को दी तो इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद ह...