चक्रधरपुर, मई 15 -- सोनुवा। कलयुगी भतीजे ने नशापान को लेकर पैसे नहीं देने पर सोनुवा थाना क्षेत्र बारी गांव में अपने ही बुआ की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे की बतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार रात को सोनुवा पुलिस शव को कब्जे में लेकर आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सोनुवा थाना क्षेत्र बारी गांव के 19 वर्षीय युवक सूरज प्रधान नशापान का आदी था। हर समय नशापान के लिए अपने 58 वर्षीय बुआ निर्वासिनी प्रधान से पैसे मांगता रहता था। पैसे नहीं देने पर आये दन मारपीट भी करता था। वैसे ही गुरुवार सुबह से आरोपी सूरज प्रधान अपने बुआ निर्वासिनी प्रधान को नशापान के लिए पैसे की मांग करने लगा। बुआ पैसे नहीं होने की बात कहती रही। जब सूरज प्रधान ने पैसे के लिए जोर-जबरदस्त...