गोरखपुर, जनवरी 3 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सरयाखास, सीधेगौर में भतीजे ने चाचा को मार कर मारपीट कर घायल कर दिया। चाचा रामहित की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं सुमन देवी, श्यामली साहनी, अनिरुद्ध साहनी एवं बलिराम साहनी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में लगी है। पीड़ित रामहित ने तहरीर में लिखा कि एक जनवरी की शाम घर में खाना बना रहा था कि इस बीच भतीजा बलराम साहनी फोन पर जोर-जोर से बात कर रहा था मैंने उससे कहा कि बाहर जाकर बात करो, इसी बात को लेकर बलराम साहनी ने गुस्से में आकर मेरे ऊपर इंट व कड़ा से हमला कर दिया। बलिराम साहनी के साथ उक्त तीनों लोग भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...