कौशाम्बी, मार्च 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। पिपरी थाना क्षेत्र के मकदूमपुर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि पांच मार्च को भतीजा विनोद कुमार अकारण उसे गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर उसने जानलेवा धमकी दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी विकास सिंह का कहना है कि अभी तक दोनों पक्ष समझौते का प्रयास कर रहे थे। बात नहीं बनने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...