बस्ती, अप्रैल 1 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सोनहा थानाक्षेत्र कुर्थिया गांव में हुए विवाद के दौरान भतीजे ने चाचा के सीने में चाकू घोंप दिया। चाकू से हमले के चलते चाचा की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। कुर्थिया थाना सोनहा निवासी मो. रिजवान पुत्र मो. वकील ने दो बोरी धान चोरी कर लिया। यह धान उसके चाचा मो. जमील का था। इसी बात को लेकर मंगलवार रात करीब 10 बजे विवाद होने लगा। विवाद के दौरान भतीजा रिजवान ने अपने चाचा के सीने में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल चाचा मो. जमीन को लेकर परिजन सीएचसी वेवां पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने मो. जमील को मृत घोषित कर दिया। मारपीट के दौरान भतीजा मो. रिजवान भी घायल हो गया। उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...