शाहजहांपुर, सितम्बर 25 -- जलालाबाद। ग्राम हार कटेटा में गुरुवार को खेत की रखवाली करने गए किसान पर सियार ने हमला कर दिया। भतीजे को बचाने के दौरान चाचा रामवीर कश्यप सियार से भिड़ गए। हमले में रामवीर के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बताया गया कि रामवीर कश्यप अपने भतीजे गुड्डू के साथ खेत की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान अचानक सियार ने गुड्डू पर हमला कर दिया। भतीजे को बचाने के लिए रामवीर जंगली जानवर से भिड़ गए। दोनों के बीच हुई भिड़ंत में सियार ने रामवीर के चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे उनका चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने घायल रामवीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...