गंगापार, मार्च 7 -- करछना थाना क्षेत्र के हौजकटोरवा गांव में शुक्रवार की रात एक घर से लाखों रुपये के आभूषण चोरी होने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कुछ ही घंटों के भीतर चोरी गए आभूषण बरामद कर लिया। हौजकटोरवा निवासी मूलचंद पाल पुत्र लालमणि पाल के घर अज्ञात चोरों ने रात में धावा बोल दिया और कमरे में रखे बॉक्स से करीब साढ़े पांच लाख रुपये कीमत के आभूषण उठा ले गए। सुबह जब परिवार को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन की शादी मई माह में तय है, जिसके लिए धीरे-धीरे पैसा जुटाकर आभूषण बनवाकर रखे गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और कई घंटे की मशक्कत के बाद पड़ोसी भतीजे के घर से चोरी के आभूषण बरामद कर लिया। चौकी इंचार्ज एसएन ने बताया कि सामान बरामद कर लिया गया है...