सीवान, जुलाई 28 -- आंदर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भरटोलिया गांव में शनिवार की देर रात चाचा ने भतीजा की गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक मनोज कुमार यादव (28) वर्ष था। घटना की जानकारी पुलिस को तब हुई, जब ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने देर रात छापेमारी कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाअध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी चाचा मुटुर यादव 52 वर्ष रविवार को जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी की और आरोपी चाचा मुटुर यादव को उसके बेटी के घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि अवैध संबंध के कारण ही भतीजे की गला रेतकर कर हत्या हुई। घटना के बाद पुलिस लगातार प्रयासरत थी कि इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...