भभुआ, मई 14 -- मउर बांधने के लिए गमछा खरीदने बेलांव बाजार गया था लक्ष्मण आंधी-पानी के दौरान वाहन की टक्कर से मौत, खुशी गम में बदली (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। बेलांव थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ के पास बुधवार की रात आंधी-बारिश के दौरान वाहन की टक्कर से जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं उसका रिश्तेदार घायल हो गया। मृतक 30 वर्षीय लक्ष्मण कुमार बेलांव थाना क्षेत्र के खजुरा टोला सरैयां निवासी मंगरू राम का बेटा था।

घायल का इलाज घायल लालबाबु कुमार सोनहन थाना क्षेत्र के भिखमपुरा गांव का निवासी है, जिसका इलाज रामपुर पीएचसी में हुआ। मृतक के बड़े भाई किशोरी राम ने बताया कि बुधवार को उनके बेटे बिट्टू कुमार की शादी थी। बारात निकालने की तैयारी की जा रही थी। दूल्हे का मउर बांधने के लिए लक्ष्मण व लालबाबू बेलांव बाजार में गमछा खरीदने गए थे। बारात मोहनियां...