मेरठ, मई 16 -- थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी चाचा को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार बीते 7 मई को क्षेत्र निवासी महिला ने थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पांच वर्षीय पुत्री के साथ आरोपी गगन ने गलत नियत से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। आरोपी बच्ची का सगा चाचा बताया गया है। इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस टीम ने पीड़िता के बयान दर्ज कराने के साथ मेडिकल परीक्षण कराया और साक्ष्य जुटाए। यह भी पढ़ें- नाबालिग से छेड़खानी के दोषी को पांच साल की कैद मुखबिर की सूचना पर आरोपी गगन को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर , सिविल लाइन थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला का कहना हैं कि आरोपी को न्यायालय में पेश क...