मोहनिया, दिसम्बर 9 -- कैमूर जिले के अनुमंडल मुख्यालय मोहनियां में थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर मंगलवार की शाम एक युवक की लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना वार्ड 12 की एक गली में हुई। मृतक की पहचान वार्ड 9 निवासी खुर्शीद गद्दी के 28 वर्षीय पुत्र हलीम अली के रूप में हुई। घटना से गुस्साए परिजनों ने जीटी रोड जाम कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, हलीम घर से अपने बड़े भाई की बेटी को लाने के लिए उसके विद्यालय बाइक में जा रहा था। वो जैसे ही पासवान टोली से जीटी रोड की सर्विस लेन की तरह बढ़ा, पहले से घात लगा बैठे बदमाशों ने उसकी बाइक रोक दी और उसे बाइक से उतारकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से हमला कर उसकी बेरहमी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.