उन्नाव, मार्च 12 -- पुरवा। भतीजी की शादी में शामिल होने अपने पैतृक गांव जा रहे स्कूटी सवार को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार घायल कर दिया। मौरावां थानाक्षेत्र के मटेना गांव के कृष्णपाल पुत्र राम अवतार परिवार के सहित कानपुर के नवाबगंज में रहते हैं। गुरुवार को कृष्णपाल के बड़े भाई छोटेलाल कश्यप की बेटी अर्चना का विवाह था, जिसमें शामिल होने के लिए वह स्कूटी से मटेना गांव जा रहे थे। देर शाम पुरवा थाना क्षेत्र के पुरवा मौरावां मार्ग स्थिति बिल्लेश्वर महादवे मंदिर के पास वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेपर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...