बदायूं, मई 18 -- भतीजी की शादी की दावत में आये अधेड़ की शौच को जाते समय सांड़ ने हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल को वजीरगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर गांव में चर्चा है अधेड़ की मौत छत से नीचे गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दातागंज के कढेका गांव निवासी दुर्गपाल उर्फ प्रताप 55 वर्ष पुत्र बनवारी लाल पाली बीते रोज अपने समधी गंगाराम पाल के यहां भतीजी की शादी की दावत देने वजीरंज थाना इलाके के गांव उरैना में आये थे।। परिजनों के अनुसार देर शाम वह घर से बाहर शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में एक सांड ने उन्हें पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल दुर्गपाल को आन...