कानपुर, जून 1 -- चकेरी। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनके देवर ने विवाद के चलते उनकी 13 वर्षीय बेटी की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। पीड़िता ने चकेरी थाने में शिकायत की है। चकेरी निवासी महिला के अनुसार उनका देवर आए दिन किसी न किसी बात पर उनसे और बेटी से विवाद करता है। इसी के चलते आरोपित ने उनकी बेटी की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इससे बेटी मानसिक रूप से परेशान हो गई। इसके बाद चकेरी थाने में मामले की शिकायत की है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले जांच की जा रही है। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...