बरेली, मई 31 -- शाही, संवाददाता। शुक्रवार को ग्रामीण की पत्नी को घर में झाड़ू लगाते समय सर्प ने डंस लिया। शनिवार को उसके पत्नी की मौत हो गई। शनिवार को ही उसके भतीजी की शादी थी। परिजनों ने महिला का शव घर में रख दिया। ग्रामीण की भतीजी की सादगी से शादी की। भतीजी की डोली उठने के बाद घर से पत्नी की अर्थी निकाली। यह भी पढ़ें- अंध विश्वास में सर्प के डसने पर लगा रहे हैं सपेरों के पास दौड़दुखद घटना खजुरिया गांव में शनिवार का दिन दो परिवारों के लिए बिल्कुल अलग साबित हुआ। एक तरफ भोले की भतीजी की डोली उठी और दूसरी तरफ पत्नी लीलावती की अर्थी। घटना शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे की है। 55 वर्षीय लीलावती रोज की तरह घर में झाड़ू लगा रही थीं। सांप के डंसते ही महिला चीखते हुए गस खाकर गिर गई और बेसुध हो गई, आवाज सुनकर परिजन दौड़े। बड़े भाई भोले और बेटे तुरंत उन...