देवघर, अप्रैल 23 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 35 वर्षीया महिला अपने ही भतीजे के साथ फरार हो गई है। मामले को लेकर महिला के पति ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरार महिला दो बच्चों की मां है और वर्तमान में गर्भवती भी बताई जा रही है। बावजूद अपने भतीजे के साथ फरार हो गई। महिला के इस कदम से परिवार में भारी तनाव और आक्रोश है। परिजनों ने जब महिला के गायब होने की जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह अपने ही भतीजे के साथ गई है। यह भी पढ़ें- मोहनपुर : एक ही दिन तीन युवतियां लापता, एक बरामद उसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि बरामदगी के लिए तकनीकी अनुसंधान की जा रही है। मोबाइल नंबरों को ट्रेस करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.