भतहर स्कूल की कृषि योग्य जमीन की हुई बंदोबस्ती
बिहारशरीफ, मई 25 -- थरथरी, निज संवाददाता। भतहर उच्च विद्यालय में सोमवार को स्कूल की कृषि योग्य भूमि की बंदोबस्ती की गयी। एचएच रेखा कुमारी की अध्यक्षता में डाक की गयी। उन्होंने बताया कि ओली बिगहा में 96 डिसमील जमीन की डाक 15 हजार रुपये में बालयुगेश्वर प्रसाद के नाम हुई। मेहत्रावां की 250 डिसमील जमीन की बंदोबस्ती 59 हजार 600 रुपये में महेन्द्र पासवान के नाम हुई। ग्रामीणों की मानें तो खेतों में पटवन की समुचित सुविधा नहीं रहने के कारण फसल उत्पादन प्रभावित होता है। इसी वजह से डाक की राशि में अधिक वृद्धि नहीं हुई। मोके पर जैलेन्द्र कुमार, शिशुपाल कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- भतहर स्कूल की कृषि योग्य जमीन की हुई बंदोबस्ती (थरथरी से रौशन कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.