वाराणसी, अगस्त 9 -- रोहनिया, संवाद। आराजी लाइन ब्लॉक के भतसार लहिया गांव में शनिवार को अन्नपूर्णा भवन लोकार्पित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुनील पटेल ने इसका लोकार्पण किया। उन्होंने कार्डधारकों में राशन वितरित किया। कहा कि पहले कोटे की यह दुकान गांव में चलती थी। इससे कार्डधारकों को असुविधा होती थी। उनकी परेशानी दूर करने के लिए इसे खाद्य-रसद विभाग के सहयोग से इसे नए भवन में लोकार्पित किया गया। बीडीओ सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने की भी पहल शुरू हुई। इस दौरान छह नए समूह गठित किए गए। ग्राम प्रधान बृजेश पटेल, पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र विश्वकर्मा, राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, युवा मंच के जिलाध्यक्ष मानस सिंह, राजकुमार कश्यप, श्यामबली पटेल, विनोद पटेल, शमशेर पटेल, राहुल पटेल और मनीष श्र...