देहरादून, अप्रैल 5 -- पौड़ी। पोखड़ा ब्लॉक के भतकोट में गुलदार के सक्रिय होने से ग्रामीणों में दहशत बानी है। बीते गुरुवार को यहां चार साल की मासूम को गुलदार ने मार डाला था। तब से वन विभाग की टीम यहा डेरा डाले हुई हैं। शनिवार को यहां सक्रिय गुलदार को नरभक्षी भी घोषित कर दिया गया था। वन विभाग ने यहां गुलदार पर नजर रखने के लिए टीमें तैनात की हुई हैं। साथ 3 पिंजरे और सोलर सीसीटीवी सहित ट्रैपिंग कैमरे भी लगाए गए हैं। अभी गुलदार दिखाई नहीं दिया है। डीएफओ महातिम यादव ने बताया है कि गुलदार को चिह्नित करने के लिए भी टीमें काम कर रही हैं। यहां विभागीय शूटर भी तैनात किए गए हैं। ग्रामीणों से फिलहाल सतर्क रहने की अपील की जा रही हैं। वही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ़ते गुलदार के हमलों पर रोष जाहिर किया है। ब्लॉक प्रमुख संजय गुसाई, पूर्व प्रमुख सुरेंदर रा...