बांका, जून 28 -- बांका, एक संवाददाता। बांका प्रखंड के भतकुंडी गांव में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 108 शिव प्रज्ञायतन प्राण प्रतिष्ठा सह लघुरुद्र यज्ञ महोत्सव का शनिवार को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भव्य समापन हो गया। यह भी पढ़ें- Siwan News पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञसमापन समारोह अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के बीच शिव पंचायतन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इसके बाद हवन-पूर्णाहुति, आरती एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। यज्ञ के दौरान काशी के मुख्य पुजारी श्रीकांत मिश्र के सान्निध्य में प्रतिदिन पूजन, रुद्राभिषेक, धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन एवं प्रवचन आयोजित किए गए।मुख्य आकर्षण महोत्सव के दौ...