मथुरा, फरवरी 17 -- थाना अंतर्गत गिर्राज महाराज कालोनी, गोपाल बाग में सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर पर भंडारे के दौरान एक युवक ने अपने भाई की लाइसेंसी राइफल लहराते हुए फायरिंग करने का प्रयास किया। आरोप है कि युवक ने एक व्यक्ति पर फायरिंग करनी चाही लेकिन गोली नहीं चल सकी। इससे पहले उसे लोगों के सहयोग से पुलिस ने पकड़ लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी का चालान किया है। वहीं राइफल का लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जायेगी। सोमवार दोपहर गिर्राज महाराज कालोनी, गोपालबाग में सभी लोगो के सहयोग से महाशिवरात्रि पर्व के दूसरे दिन भण्डारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे कॉलोनी निवासी महेश अपने भाई की लाइसेंसी राइफल लेकर आया और उसे लहराने लगा। आरोप है कि इस दौरान युवक ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.