शामली, जून 20 -- भडी में निर्माणाधीन ठोकर पर काम कर रही जेसीबी मशीन से बीतीरात्रि बदमाशों ने दो बेटरो को चोरी कर लिया तथा मशीन मे तोडफोड भी की गई। पीडिता का कहना है कि बदमाशों ने मशीन की खिडकी व बैटरो की वायर को इलैक्ट्रोनिक्स कटर से काटा है। बदमाश हथियार के रूप मे लोहे ही रॉड को अपने साथ लेकर आने का दावा किया गया है। जिसे मौके पर ही छोड दिया गया। इसके विपरित भडी मे ही एक किसान के टैक्टर से एक बैटरे को भी चोरी किया गया है। लगातार बैटरी चोरी की घटनाओे से वाहन चालको मे हडकम्प व दहशत का माहौल है। सहारनपुर जनपद के कस्बा रामपुर मनिहारान निवासी सचिन कुमार पुत्र कलम सिंह की पोकलेन मशीन ग्राम भड़ी में यमुना ठोकर के सामने निर्माण कार्य के लिए काम करती है। रात्रि मे ठोकर पर ही मशीन खड़ी थी। गुरुवार की रात में बदमाशों ने मशीन की खिड़की का लॉक तोड़कर उसम...