गंगापार, मार्च 14 -- करछना के कोहड़ारघाट राजमार्ग पर स्थित भड़ेवरा बाजार में जल निकासी के लिए सड़क किनारे बनी नाली पिछले कई महीनों से ध्वस्त पड़ी है, जिससे बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई मरम्मत कार्य न होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कोहड़ारघाट प्रमुख मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान लगभग तीन वर्ष पहले सड़क किनारे जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया था। लेकिन निर्माण के करीब एक वर्ष बाद ही नाली का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और धीरे-धीरे पूरी नाली ध्वस्त होती चली गई। इसके कारण बारिश और घरों का गंदा पानी बाजार में फैलने लगा है, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। भड़ेवरा बाजार में सप्ताह में दो दिन लगने वाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.