गंगापार, मार्च 3 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। करछना क्षेत्र के भड़ेवरा बाजार में होली को लेकर मंगलवार को जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को बाजार में अधिक भीड़ रही और पिचकारी, रंग-गुलाल व अबीर की जमकर बिक्री हुई। सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों और युवाओं में आकर्षक पिचकारियों को लेकर खास उत्साह दिखा। दुकानदारों ने बताया कि सोमवार को बिक्री सामान्य रही, लेकिन मंगलवार को ग्राहकों की संख्या बढ़ने से कारोबार में तेजी आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.