नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- भारत पर टैरिफ लगाकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घिरते नजर आ रहे हैं। जानकारों इसे बड़ी भूल करार दे रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं कि रूसी तेल के मामलों में भारत के खिलाफ यह कार्रवाई बेअसर रहेगी। ट्रंप ने भारत पर 25+25 प्रतिशत यानी कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। साथ ही रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर जुर्माना भी लगाया गया था। शिकागो यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर और अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार जॉन मेरशीमर बताते हैं, 'यह हमारी तरफ से हुई बड़ी भूल है। इस पर भरोसा करना मुश्किल है, लेकिन आखिर चल क्या रहा है? (प्रतिबंध) भारत पर असर नहीं डालेंगे। भारतीयों ने साफ कर दिया है कि वह रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करेंगे। भारतीय झुकने वाले नहीं हैं।' उन्होंने कहा, 'जनवरी में जब ट्रंप वाइट हाउस में आए तो भारत और अमेर...