रामपुर, अप्रैल 16 -- रामपुर। सड़क हादसे में घायल किसान की निजी एंबुलेंस में हुई मौत के बाद गुरुवार को हाईवे पर जमकर हंगामा हुआ। समय पर इलाज न मिलने और एंबुलेंस में ऑक्सीजन व पेट्रोल खत्म होने से आक्रोशित परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने बीच सड़क पर ही एंबुलेंस में तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख एंबुलेंस चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। पटवाई के अहमदनगर निवासी कुलदीप सिंह को जिला अस्पताल से मुरादाबाद रेफर किया गया था। परिजनों का आरोप है कि निजी एंबुलेंस किराए पर लेकर वह मुरादाबाद जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही एंबुलेंस का ऑक्सीजन सिलेंडर खाली हो गया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल को लेकर जा रही एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म, मौत इसके कुछ ह...