आरा, अप्रैल 10 -- -ब्रांड और गैंग के नाम पर आइडी बनाकर वीडियो अपलोड करने वालों पर पुलिस का शिकंजा -ब्रांड के नाम पर आइडी बना कर हथियारों का किया जा रहा प्रदर्शन -वीडियो और रील्स के जरिए की जा रही आम लोगों में भय का माहौल पैदा करने की कोशिश -डीएसपी बोले : आर्म्स एक्ट एवं आईटी के तहत केस दर्ज, की जायेगी सख्त कानूनी कार्रवाई आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में अब ब्रांड और गैंग के नाम पर अकाउंट बनाकर सोशल मीडिया पर रंगदारी वाले पोस्ट के जरिए दबंगई दिखाना काफी महंगा पड़ने वाला है। भोजपुर पुलिस की सोशल मीडिया टीम गैंग और ब्रांड के नाम पर प्रोफाइल बनाकर भड़काऊ पोस्ट करने वाले सोशल मीडिया के कथित रंगदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है। इसके तहत पुलिस की ओर से अब तक इस तरह के 14 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्...