फतेहपुर, मार्च 23 -- फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा भड़काऊ भाषण देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में अधिवक्ताओं व समाज के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 19 मार्च को थाना थरियांव क्षेत्र के मकनपुर गांव स्थित रामलीला मैदान में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कथित रूप से अमर्यादित एवं भड़काऊ भाषण दिया था। आरोप है कि उनके बयान से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है और क्षेत्र में तनाव का माहौल बन सकता है। मामले में अधिवक्ताओं व कई लोगों ने मामले की शिकायत डीएम से की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रह...