हापुड़, मई 1 -- गढ़मुक्तेश्वर। सोशल मीडिया पर राजपुत समाज के लिए भड़ाऊ वीडियो वायरल होने के बाद राजपुत समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया है। समाज के सैकड़ों लोग तहसील पहुंचे और आरोपी के के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शीघ्र ही आरोपी का गिरफ्तार कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जिसके बाद धरना खत्म हो सका। सोमवार को मनीष चौहान के नेतृत्व में राजपूत समाज के सैकड़ों लोग गढ़ तहसील पर पहुंच गए। वहां उन्होंने धरना देना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के समाज के प्रति सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया है। उस वीडियो से समाज के लोगों को आघात हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की वीडियो से माहौल खराब हो सकता है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की ह...